सेंट पॉल स्कूल में आयोजित रंगभारती, भारतीय संस्कृति और स्वाद के महापर्व को वर्तमान परिस्थिति के चलते किया गया स्थगित: डायरेक्टर वीरेंद्र पाल सिंह.

हिमाचल न्यूज़ 7ब्यूरो, पालमपुर
सेंट पॉल स्कूल में आयोजित रंगभारती, भारतीय संस्कृति और स्वाद के महापर्व को वर्तमान परिस्थिति के चलते स्थगित किया गया।डायरेक्टर वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पे हम सरकार, सेना के तीनों अंगो और नागरिकों को हार्दिक बधाई देते है। आप्रेशन सिंदूर के उपरान्त देश में उत्पन्न नए समीकरण के अंर्तगत सेंट पॉल स्कूल में रंगभारती, भारतीय संस्कृति और स्वाद के महापर्व जोकि 11 और 12 मई को 10:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होना था, उसे अव वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए स्थगित किया जा रहा है। हमारे लिए इस समय देश की अखण्डता और बार्डर पर तैनात सभी सेना के जवानों के अतिरिक्त और कुछ भी महत्वपूर्ण नही है।
हम देश और रक्षा के प्रति एकजुटता को व्यक्त करते हुए आपका ध्यान केंद्रित करते है कि रंगभारती, भारतीय संस्कृति और स्वाद के महापर्व को स्थगित किया जा रहा है।