सीएसआईआर आईएचबीटी ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

हिमाचल न्यूज़ 7ब्यूरो,पालमपुर
सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर ने शुक्रवार को अपने परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को उत्साह के साथ मनाया।
यह दिन सर सीवी रमन द्वारा 1928 में रमन प्रभाव की खोज करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसके लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय रहा विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त
बनाना। डॉ. बैरी पोगसन, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया, समारोह के मुख्यअतिथि थे। उन्होंने फसल सुधार के लिए नई प्रजनन प्रौद्योगिकियों को उजागर किया। उन्होंने इनकी संभावनाओं और बाधाओं पर चर्चा की और बदलते पर्यावरण और बढ़ती जनसंख्या में प्रजनन प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर जोर दिया। डॉ. ऋषिकेश भालेराओ, स्वीडिश अकादमी ऑफ एग्रिकल्चर, स्वीडन, समारोह के सम्मानित अतिथि थे। इससे पहले संस्थान के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने संस्थान के वैज्ञानिक प्रयासों और कार्यों की जानकारी दी।